समस्त जैन समाज के हित में “आदर्श विवाह” योजना — मात्र ₹2.51 लाख में भव्य शादी

 

दिखावे पर रोक, संस्कारों का उत्सव |
पुणे। | एनएमटी न्यूज़ एजेंसी |  फिजूलखर्ची और दिखावे से परे, संस्कारों और सादगी से परिपूर्ण विवाह का आयोजन अब सपना नहीं, हकीकत बन रहा है। “आदर्श विवाह संस्थान” ने समस्त जैन समाज के हित में एक अभिनव पहल करते हुए मात्र ₹2,51,000 में शादी का संपूर्ण और भव्य आयोजन करवाने की व्यवस्था की है।

संस्थान के नरेंद्र परमार ने बताया कि इस योजना के माध्यम से जैन समाज के मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी, जिन्हें सामाजिक दबाव और तड़क-भड़क के चलते अत्यधिक खर्च उठाना पड़ता है। यह योजना न केवल आर्थिक बचत करेगी, बल्कि समाज में विवाह को फिर से एक “संस्कार” की तरह स्थापित करेगी।


क्या-क्या शामिल है पैकेज में?

  • कुल खर्च : ₹2,51,000
  • मेहमानों की संख्या : दोनों पक्षों के लिए कुल 200
  • व्यवस्थाएं :
    • बैंड-बाजा, घोड़ी, पंडितजी एवं संपूर्ण फेरा सामग्री
    • स्टेज डेकोरेशन, रिसेप्शन मंडप, फेरा मंडप, माइक-साउंड सिस्टम
    • 2+2 कमरे (वर और वधू पक्ष हेतु)
    • 30 साफा, वरमाला हेतु 2 हार
    • भोजन व्यवस्था (रजाईन भोजन)
    • नाश्ता (8 आइटम), दोपहर का भोजन (21 आइटम), हाई टी (8 आइटम)
    • संगीत कार्यक्रम एवं मनोरंजन की व्यवस्था

समय और नियम

  • विवाह केवल प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक ही होंगे।
  • सूर्यास्त के बाद किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • विवाह और रिसेप्शन दिन के समय ही आयोजित किए जाएंगे।
  • कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार मामूली बदलाव की अनुमति होगी।

संपर्क करें

इस सामाजिक और संवेदनशील पहल में भाग लेने हेतु निम्नलिखित सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है:

📞 पृथ्वीराज धोका – 99224 36400
📞 गणपत मेहता – 98900 93700
📞 हरेश शाह – 94220 28909
📞 नरेंद्र परमार – 93711 07439
📞 ललित गुंदेचा – 94223 06061
📞 कमलेश मेहता – 98220 61060
📞 रीटा गांधी – 90964 43667
📞 कविता श्रीश्रीमाल – 96650 55104
📞 राजेंद्र संघवी – 94220 17389
📞 हिम्मत जैन – 97639 02212


फिजूलखर्ची पर रोक, बेटी को उज्ज्वल भविष्य

संस्थान का मानना है कि विवाह में सादगी अपनाकर परिवार वही राशि भविष्य में बेटी की शिक्षा, आत्मनिर्भरता या माता-पिता की सेवा में लगा सकते हैं। यह पहल केवल एक विवाह आयोजन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक सुधार है।

जैन समाज के सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं और समाज निर्माण में सहयोगी बनें।


महावीर संदेश – जीवनलाल जैन, पुणे

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *