श्रुत पंचमी महोत्सव पर ज्ञानवर्धक विधान व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
भिंड।। एनएमटी न्यूज़ एजेंसी |
भिंड शहर के प्रसिद्ध श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, गौरी किनारा में आयोजित श्री विराग विशुद्ध विशल्य संस्कार शिक्षण शिविर का समापन श्रुत पंचमी महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य विधिवत कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रुत ज्ञानवर्धक विधान का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया और ज्ञानार्जन के साथ आध्यात्मिक उत्साह का अनुभव किया।
सुबह 7 बजे श्री 1008 मुनिसुब्रतनाथ भगवान के अभिषेक के लिए प्रथम कलश से दिव्य अभिषेक का सौभाग्य दिव्यम उत्कर्ष जैन को प्राप्त हुआ। चार कलश से अभिषेक करने का सम्मान शैलू जैन (LIC), श्रेयांश, संभव, राग जैन को मिला। शांतिधारा में सुमन, विपिन, भोलू, पुष्पेन्द्र, राहुल जैन ने भाग लिया, जबकि द्वितीय शांतिधाराकर्ता के रूप में श्री विनोद आशु, दीपू और बंटी जैन ने भी अपना योगदान दिया।
विधिवत श्रुत ज्ञानवर्धक विधान
विधानाचार्य महेंद्रजी जैन शास्त्री के सान्निध्य में मंगल कलश विराजमान कर्ता श्रीमती ऊषा जैन, चार कलश विराजमान कर्ता आशा, अंजली, श्रृष्टि, एवं प्रीति जैन ने विधिवत पूजन किया। मंगल दीपक विराजमान के दायित्व गजेंद्र जैन संभव को सौंपे गए। साथ ही षटखंडागम ग्रंथ विराजमान करने का सौभाग्य श्रीमती आशा, ऊषा, अंजली, एकता, एवं वंदना जैन को मिला।
इस धार्मिक अनुष्ठान में 16 परिवारों द्वारा भी शास्त्र विराजमान कर पूजन-आराधना की गई। संगीतमय पूजन विधान के दौरान श्रद्धालु भक्ति नृत्य करते हुए जिनेन्द्र भगवान की आराधना में लीन रहे।
समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण
तीर्थंकर शासन सेवा समिति के अध्यक्ष शैलू जैन (LIC) ने बताया कि दिनांक 31 मार्च 2025 को शाम 7.30 बजे महाआरती के साथ शिविर का समापन हुआ। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जितेंद्र जैन एवं मीनाक्षी जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
- प्रथम पुरस्कार: कौरव जैन, खुशबू जैन
- द्वितीय पुरस्कार: आकाश जैन (ग्वालियर)
- तृतीय पुरस्कार: नीशू जैन (गल्ला मंडी)
- सांत्वना पुरस्कार: संभव जैन (लोहिया)
- शिक्षक सम्मान: विराग विशुद्ध बहू मंडल किला गेट
मंच संचालन शैलू जैन ने बताया कि कल श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर शिविर में विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया:
- ओरल में प्रथम स्थान: वाणी जैन, द्वितीय: विराज जैन, तृतीय: भूमि जैन
- भाग 1 में: प्रथम: संयम जैन, द्वितीय: सिद्ध जैन, तृतीय: परी जैन
- भाग 2 में: प्रथम: श्रृष्टि जैन, द्वितीय: दृष्टि जैन, तृतीय: कृष्ण जैन
- छहडाला में: प्रथम स्थान: सिद्धि जैन (D/O सुभाष जैन), द्वितीय: सिद्धि जैन, तृतीय: रिषिका जैन
इस मौके पर पत्रकार सोनल जैन को भी श्री चंद्रप्रभु युवा समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
आयोजक संस्थान
यह सफल आयोजन श्री 1008 चंद्रप्रभु युवा समिति, गौरी किनारा, विराग विशुद्ध बहू मंडल एवं तीर्थंकर शासन सेवा समिति, भिंड के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।
महावीर सन्देश – सोनल जैन,