नागदा । एनएमटी न्यूज़ एजेंसी | मध्य प्रदेश रीजन और अंतरराष्ट्रीय जैन साहित्य संगम के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार ऐतिहासिक जैन कवि महाकुंभ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस महाकुंभ में देशभर से आए विख्यात जैन कवियों ने भाग लिया और अपनी काव्य-कृतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कवि सम्मेलन का मुख्य आकर्षण दिल्ली से आई बाल कवियित्री सानवी जैन रही, जिनकी कविताओं ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जैन साहित्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश हर्षदर्शी (उदयपुर), पंकज धींग (नीमच), रानी राणा, मनोज मनोकामना, निर्मल जैन, चिराग जैन, जैनेन्द्र खेमसरा, स्नेहलता धाकड़ सहित अनेक प्रतिष्ठित कवि उपस्थित थे।
जैन सोशल ग्रुप के मध्य प्रदेश रीजन के अध्यक्ष राहुल चपड़ोद के नेतृत्व में कई ग्रुप्स ने भी इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे नई ऊंचाइयां दीं। समारोह में विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, ओ पी गेहलोत, अभिषेक सेठिया, जयंतिलाल फाफरिया, हेमंत जैन, एस एम सिसौदिया समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कवि सम्मेलन को एक सूत्र में पिरोने का कार्य साहित्य संगम के संरक्षक एवं सह-प्रायोजक राजेंद्र कांठेड़ ने किया। आयोजन की सफलता में रीजन उपाध्यक्ष शरद जैन, साहित्य कन्वीनर दिलीप कांठेड़, अध्यक्ष धर्मेंद्र बम, सचिव प्रशांत नाहर, श्रेणिक बम, अरविंद नाहर, कमल जैन, मनीष चपलोत, हितेष कांठेड़, अमित बम, राजा कर्णावत, साधना जैन, रवि संघवी, मनोज वागरेचा, मनीषा गांग, पंकज पावेचा, अंकुर जैन, आशीष पोखरना, डॉ. विपिन वागरेचा, सिद्धार्थ कांठेड़, ब्रजेश बोहरा, सुरेश नाहटा, डॉ. नितिशा वागरेचा, निलेश छाजेड़, कुशल भंसाली, दिलीप गांधी, राजेश सकलेचा, जीवनलाल बाबेल, हेमंत बाबेल, सचिन सकलेचा सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस भव्य आयोजन ने जैन साहित्य और काव्य की समृद्ध परंपरा को और प्रगाढ़ किया है। संवाददाता जीवन लाल जैन, नागदा (संपर्क: 9179662633) ने इस आयोजन की जानकारी दी।