अनंत ने नेत्रहीन विद्यालय और वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन, जैन मित्र मंडल ने वृद्धजनों का किया सम्मान

 

 

मुरैना ।  एनएमटी न्यूज़ एजेंसी | 
जैन समाज के बालक अनंत ने अपना जन्मदिन नेत्रहीन विद्यालय और वृद्धाश्रम के बच्चों व बुजुर्गों के बीच मनाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया।

आज के समय में जहां बच्चे अपने जन्मदिन होटल या पार्टियों में मनाते हैं, वहीं मुरैना के जैन मित्र मंडल के सदस्य ऋषभ-अनीता जैन (परीक्षा वाले) के पुत्र अनंत जैन ने अपने 13वें जन्मदिन को वृद्धाश्रम और नेत्रहीन विद्यालय में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर जैन मित्र मंडल ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया।

अनंत ने अपने जन्मदिन पर नेत्रहीन बच्चों और वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच फल, टॉफी, चॉकलेट, कोल्डड्रिंक और बिस्कुट की किट वितरित की। उन्होंने सभी वृद्धजनों के पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस स्नेहिल अवसर पर सभी ने अनंत को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

जैन मित्र मंडल के सदस्यों ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को तिलक लगाकर, अंगवस्त्र भेंट कर और चरण स्पर्श कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वीरेंद्र जैन बरहाना, सतेंद्र जैन खनेता, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, अशोक जैन मेडिकल, प्रदीप वरैया, नरेश जैन टिल्लू, राजकुमार जैन राजू, अनिल जैन गढ़ी, राकेश जैन, योगेश जैन आलेश, बंटी जैन पलपुरा, सालवी जैन सैंकी, सोनू ज्ञानतीर्थ, अतुल वरैया, ऋषभ जैन ऑप्टिकल्स, गौरव जैन जीन, अनुराग जैन जीन, मनोज जैन नायक सहित बच्चे के माता-पिता और अन्य परिजन उपस्थित थे।


(मनोज जैन नायक)

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *