‘स्वदेशी अपनाएं – राष्ट्र निर्माण में योगदान दें’ का संकल्प
जावरा।। एनएमटी न्यूज़ एजेंसी |
धार्मिक नगरी जावरा स्थित राज राजेंद्र वाटिका तीर्थ — जो युगप्रभावकाचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज द्वारा प्रतिष्ठित व प्रात:स्मरणीय प्रभु श्री विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराज की क्रियाधार तपोभूमि है — वहाँ 8 जून को अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद जावरा शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह अत्यंत सादगी, अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिस्तुतिक जैन संघ थराद-मुंबई के प्रमुख रमेश धरू ने की, जबकि परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर लोढ़ा द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
🔸 नवगठित पदाधिकारीगण:
- अध्यक्ष: सुमित दसेड़ा
- सचिव: रूपेश सिसोदिया
- कोषाध्यक्ष: हितेश मेहता
🔸 प्रमुख उपस्थित गणमान्य:
- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांतिलाल दसेड़ा
- प्रांतीय अध्यक्ष मोहित तातेड़
- महामंत्री संजय कोठारी
- प्रांतीय महिला अध्यक्ष सारिका कोलन
- वाटिका ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश चोरडिया
- संघ अध्यक्ष अजीत चत्तर
- पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र तातेड़ व पूर्व सचिव अमित चोरडिया
इस अवसर पर पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया और सामाजिक, धार्मिक, जीवदया तथा पर्यावरण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
🔸 “लोकल फॉर वोकल” की शपथ
परिषद के राष्ट्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दसेड़ा ने उपस्थितजनों को केंद्र सरकार की पर्यावरणीय योजनाओं से जुड़ने और स्वदेशी वस्तुओं के अधिकतम उपयोग का संकल्प दिलाया।
‘लोकल फॉर वोकल‘ अभियान के समर्थन में सभी सदस्यों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।
🔸 विशेष घटनाक्रम
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ का शुभकामनापत्र नगीन सकलेचा द्वारा पढ़ा गया।
समारोह का शुभारंभ गायों के स्वामीवात्सल्य से हुआ।
सभी अतिथियों का स्मृति चिन्हों से बहुमान किया गया। संचालन ज्योति कांठेड़ और संजय धारिवाल ने किया तथा आभार रूपेश सिसोदिया ने व्यक्त किया।
🔸 चातुर्मास की घोषणा
समापन अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने जानकारी दी कि साध्वी श्री अमृतरसा श्रीजी म.सा. (ठाणा-3) का चातुर्मास आगमन 4 जुलाई 2025 को जावरा में होगा। चातुर्मास समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र कोलन ने साध्वीश्री से नगर में चातुर्मास हेतु सविनय निवेदन किया।
महावीर संदेश – जीवन लाल जैन,