राजीव जैन सन्मति फाउंडेशन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीघ्र करेंगे कार्यकारिणी का गठन

नई दिल्ली ।।  एनएमटी न्यूज़ एजेंसी |  जैन समाज की सेवा भावना से प्रेरित अग्रणी संस्था सन्मति फाउंडेशन के लिए हुए नवीन निर्वाचन में राजीव जैन (जनकपुरी, दिल्ली) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। यह घोषणा फाउंडेशन के निर्वाचन अधिकारी गोकुलचंद जैन ने की।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सन्मति फाउंडेशन में हर दो वर्षों में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। वर्ष 2025-26 के लिए हुए निर्वाचन में 8 जून अंतिम तिथि तक केवल एक ही आवेदन राजीव जैन का प्राप्त हुआ। अन्य कोई नामांकन न आने के कारण उन्हें संविधानानुसार निर्विरोध अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित कर दिया गया।

फाउंडेशन के विधानानुसार केवल अध्यक्ष का निर्वाचन प्रक्रिया के तहत किया जाता है, जबकि कार्यकारिणी का गठन नवनिर्वाचित अध्यक्ष के विवेकानुसार किया जाता है।
राजीव जैन ने निर्विरोध निर्वाचन पर सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी के विश्वास और समर्थन से मैं अध्यक्ष बना हूँ। संस्था की सेवा भावना, उद्देश्यों और मूल्यों के साथ आगे बढ़ते हुए इसे नई ऊंचाइयों तक पहुँचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

सेवा के संकल्प के साथ सन्मति फाउंडेशन

गौरतलब है कि सन्मति फाउंडेशन का गठन परम पूज्य गुरुदेव सिंहरथ प्रवर्तक, त्रिलोकतीर्थ प्रणेता, छाणी परंपरा के पंचम पट्टाचार्य, पूज्य सन्मति सागर महाराज जी की स्मृति में किया गया था। संस्था शिक्षा, चिकित्सा, छात्रवृत्ति, समाजोत्थान एवं परोपकार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विगत वर्षों से निरंतर सेवाएं दे रही है। जब भी किसी सजातीय बंधु को मदद की आवश्यकता होती है, सन्मति फाउंडेशन तत्परता से सहयोग प्रदान करता है।

सर्वत्र बधाईयों का दौर

राजीव जैन के निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर जैन समाज के अनेक गणमान्यजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बधाई देने वालों में महेंद्र जैन मधुवन, सीए कमलेश जैन (गुड़गांव), सीए विमल जैन, मोहित जैन (चीकू, पटेल नगर), रूपेश जैन (उत्तम नगर), महेंद्र जैन भैय्यन (शिवपुरी), अमरचंद जैन (ग्वालियर), सगुनचंद जैन (दिल्ली) एवं गिरीश जैन (गुड़गांव) सहित कई अन्य इष्टमित्र एवं शुभचिंतक शामिल रहे।


(मनोज जैन ‘नायक’)

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *