जैन कांफ्रेंस म.प्र. के वरिष्ठ मार्गदर्शक और लायंस क्लब जावरा के सह-सचिव पद की भी मिली जिम्मेदारी
जावरा । । एनएमटी न्यूज़ एजेंसी | सेवा, समर्पण और त्याग की राह पर गुरु के मार्गदर्शन में चलना ही सच्चे श्रावक धर्म का प्रतीक है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए श्री आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली की आत्म ध्यान राष्ट्रीय योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शशि कुमार कर्नावट द्वारा संदीप रांका (जावरा) को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है।
साथ ही जैन कॉन्फ्रेंस, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हुलास बैताला ने उन्हें वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में भी नियुक्त किया है। यह दायित्व उन्हें गुरुजनों के आशीर्वाद एवं उनके सेवा कार्यों की निरंतरता के प्रतीकस्वरूप प्रदान किया गया है।
इसके अतिरिक्त लायंस क्लब जावरा द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए संदीप रांका को सह-सचिव के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, जावरा के मीडिया प्रभारी के रूप में भी सक्रिय हैं, साथ ही अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर सेवा कार्य कर रहे हैं।
संदीप रांका पूर्व में भी जैन कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय मंत्री सहित कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनका कार्य क्षेत्र विविधता से परिपूर्ण रहा है। पूज्य गुरुदेव दिवाकर श्री चोथमल जी म.सा. के प्रति अटूट श्रद्धा रखते हुए वे श्रमण संघीय दिवाकरीय साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते हैं।
जावरा संघ को मिला गौरव
इस उपलब्धि पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, जावरा के पूर्व अध्यक्ष बंसीलाल चपड़ोद, सुजानमल कोच्चटा, शेखर नाहर आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप रांका की नियुक्तियाँ जावरा संघ के लिए गौरव की बात हैं। संघ के समस्त साथियों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।