कुक्षी में अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन तरुण परिषद की शाखा का हुआ पुनर्गठन

 

समाजसेवा और युवाओं के नेतृत्व को मिला नया संबल

कुक्षी।।  एनएमटी न्यूज़ एजेंसी |  सन 1999 में पुण्य सम्राट गुरुदेव श्री जयन्तसेन सुरिश्वर जी म.सा. द्वारा स्थापित अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन तरुण परिषद ने वर्ष 2024 में पुण्य सम्राट की जन्मभूमि पेपराल तीर्थ पर गच्छाधिपति हृदय सम्राट श्रीमद विजय नित्यसेन सुरिश्वर जी म.सा. की पावन निश्रा में रजत महोत्सव के रूप में गौरवपूर्ण आयोजन किया। वर्तमान में यह परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य जी धोका के नेतृत्व में गतिशील है।

इसी कड़ी में कुक्षी तीर्थ पर समाज की सक्रिय उपस्थिति में सोमवार को कुक्षी शाखा की तरुण परिषद का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम में जैन श्री संघ अध्यक्ष मनोहरलाल जी पुराणिक, कोषाध्यक्ष अनिल जी साहेब, नवयुवक परिषद अध्यक्ष रुपेश जी जैन सहित समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

नवगठित परिषद में युवाओं को मिली जिम्मेदारी

पुनर्गठित कुक्षी शाखा में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई:

  • अध्यक्ष – हैप्पी रुपेश जी
  • उपाध्यक्ष – आगम सचिन जी
  • कोषाध्यक्ष – आरित प्रियंकेश जी
  • महामंत्री – अथर्व अंकित जी
  • मंत्री – वेलीन नितिन जी
  • सचिव – योरित अश्विन जी
  • व्यवाच्च मंत्री – कलश रजत जी
  • प्रचार मंत्री – सोनित बिट्टू जी
  • सदस्य – वीर स्वप्नल जी, मुमुक्षु आशीष जी, कुश प्रखर जी

कार्यक्रम का कुशल संचालन स्वस्तिक जैन ने किया। सभी नवगठित पदाधिकारियों को समाजजन, वरिष्ठजनों एवं उपस्थित नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

यह गठन न केवल युवाओं को समाज सेवा हेतु एक नया मंच प्रदान करेगा, बल्कि जैन संस्कृति और सेवा मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


महावीर सन्देश – मोनेश जैन,

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *