📍 नागदा/इंदौर।। एनएमटी न्यूज़ एजेंसी |
पुण्य सम्राट, युगप्रभावकाचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज के पट्टधर एवं गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा., तथा आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी पूज्य साध्वीश्री चारित्रकला श्रीजी म.सा. का मंगल आगमन 14 जून को नागदा स्थित श्री जयंत आराधना भवन, जैन कॉलोनी, शांतिनाथ जिनालय में हुआ।
पूज्य साध्वीश्री म.सा. विगत कई समय से मालवा क्षेत्र के विभिन्न संघों में धर्मध्वजा लहराते हुए विचरण कर रही थीं। महिदपुर रोड में धार्मिक आयोजनों की पूर्णता के पश्चात उन्होंने नागदा में प्रवेश किया।
📆 चातुर्मास 2025 का आयोजन इंदौर में
पूज्य साध्वीश्री म.सा. का आगामी चातुर्मास 2025 इंदौर के गुमास्ता नगर स्थित श्री राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर में संपन्न होगा। इस हेतु उनका भव्य मंगल प्रवेश 30 जून को गुमास्ता नगर में आयोजित किया जाएगा।
🔸 राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा (अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद्) ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य साध्वीश्री का नागदा में कुछ दिनों तक प्रवास रहेगा, जिसके पश्चात वे उन्हैल, उज्जैन व सांवेर होते हुए इंदौर चातुर्मास हेतु विहार करेंगी।
📌 महावीर संदेश – “धर्म से ही जीवन में संयम, शांति और सद्भावना की स्थापना होती है। साध्वीश्री का चातुर्मास इंदौर नगरवासियों के लिए एक आध्यात्मिक पर्व के समान होगा।”