चातुर्मास प्रवेश – 28 जून, आयोजन में उमड़ेगा श्रद्धा और समर्पण का भाव
संवाददाता – जीवनलाल जैन | मुम्बई | विशेष रिपोर्ट
(सूचना: ब्रजेश बोहरा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी)
मुम्बई।
युगप्रभावकाचार्य पुण्य सम्राट श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी म.सा. के यशस्वी पट्टधर, गच्छाधिपति श्रीमद्विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. इस वर्ष चातुर्मास हेतु खेतवाड़ी, मुम्बई सेंट्रल स्थित श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ में ससंघ पधार रहे हैं।
सात वर्षों में शतक पार – दीक्षा और प्रतिष्ठा के महनीय पुरुष
गुरुदेव नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. ने मात्र सात वर्षों में 100 से अधिक दीक्षाएँ प्रदान कर साधु-साध्वी दीक्षा की महान परंपरा को सशक्त बनाया। वे रेतड़ा, भांडवपुर, थराद, बीजापुर, अहमदाबाद जैसे स्थानों पर जिन मंदिर, ज्ञान मंदिर एवं गुरुमंदिरों के प्रतिष्ठाचार्य भी रहे हैं।
वे अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद, तरुण परिषद, महिला एवं बालिका परिषद जैसे संगठनों के प्रेरणास्त्रोत हैं, जिनकी 250 से अधिक शाखाएँ और हजारों कार्यकर्ता आज भी उनके विचारों से प्रेरणा लेते हैं।
चातुर्मास प्रवेश: 28 जून को होगा भव्य आयोजन
गुरुदेव का चातुर्मास प्रवेश समारोह 28 जून 2025 को श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ – मुम्बई द्वारा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं — यह जानकारी परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री ब्रजेश बोहरा ने दी। उन्होंने बताया कि संघ के समस्त सदस्य, महिला मंडल, युवक-युवती मंडल सहित समर्पित कार्यकर्ताओं ने चातुर्मास की तैयारी में तन-मन-धन से सहयोग किया है।
समस्त धर्मप्रेमियों को आमंत्रण
गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित चातुर्मास महोत्सव में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने हेतु सभी धर्मप्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है। यह चातुर्मास केवल धार्मिक साधना नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सेवा और आत्मिक उन्नति का परम अवसर है।
📍 स्थान: श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ, खेतवाड़ी, मुम्बई सेंट्रल
📅 तिथि: 28 जून 2025 (चातुर्मास प्रवेश)
🙏 निमंत्रण: सभी श्रद्धालुजन समय पर पधारें और चातुर्मास धर्मलाभ का भागी बनें।