✍️ बैंगलुरु, कर्नाटक।
बैंगलोर जैन सेवा मंडल की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन पूर्वी प्लाज़ा परिसर में संस्था अध्यक्ष वसंतकुमार वेदमुथा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सभा की शुरुआत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सतत सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संस्था प्रवक्ता दिनेश सालेचा (मदुरै) ने जानकारी दी कि बैठक में पिछली बैठक की रिपोर्ट, नवीन सुझावों तथा नए पदाधिकारियों के चयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्था के सचिव प्रकाश भोजानी ने बताया कि आगामी 13 जुलाई को नई कार्यकारिणी के गठन हेतु विशेष बैठक रखी जाएगी, जिसमें सभी सदस्यों की राय ली जाएगी।
सभा में उपस्थित अधिकांश सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बैंगलोर जैन सेवा मंडल पिछले 35 वर्षों से महानगर में धार्मिक, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं मानवसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
विशेष रूप से संस्था द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब तक 25,000 से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व पाठ्य सामग्री का लाभ मिल चुका है।
संस्था के उपाध्यक्ष दिलीप वेदमुथा ने संगठन की ऐतिहासिक उपलब्धियाँ साझा करते हुए कहा कि शुरुआती वर्षों में संस्था ने महानगर में कत्लखानों को बंद कराने जैसा महत्वपूर्ण कार्य भी किया था, जो आज भी समाज में उदाहरण बना हुआ है।
अंत में रमेशकुमार सालेचा ने आभार व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों का अभिनंदन किया।
🔷 माणकमल भंडारी और विमल गुरुजी विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त
बैठक में मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी एवं विमल गुरुजी को संस्था में उनके अमूल्य योगदान के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इस निर्णय का उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्षध्वनि से स्वागत करते हुए अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
अध्यक्ष वसंतकुमार वेदमुथा, उपाध्यक्ष दिलीपकुमार वेदमुथा, सचिव प्रकाश भोजानी, सहसचिव रमेशकुमार सालेचा, कोषाध्यक्ष मदनलाल वेदमुथा, कीर्तिकुमार बंदामुथा, पदमराज मुथा, प्रकाश नाहर, पारसमल राठौड़, देशमल पटियात, जीतमल वेदमुथा, कान्तिलाल गांधीमुथा, जवेरीलाल सदानी, माणकमल भंडारी, विमल गुरुजी सहित अन्य सदस्यगण।