मुरैना के अंकित जैन बने जैन मंच दिल्ली के अध्यक्ष

युगल मुनिराजों के सान्निध्य में गठित हुई नई कार्यकारिणी

मनोज जैन ‘नायक’, नई दिल्ली।
जैन समाज शकरपुर की सेवा और समर्पण को समर्पित जैन मंच (पंजी.) दिल्ली की नवीन कार्यकारिणी का गठन पूज्य युगल मुनिराज श्री शिवानंदजी एवं मुनिराज श्री प्रश्मानंदजी महाराज के पावन सान्निध्य में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुरैना निवासी अंकित जैन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में चुने गए प्रमुख पदाधिकारी:

  • अध्यक्ष : अंकित जैन (मुरैना वाले)
  • उपाध्यक्ष : अमित जैन (मध्यप्रदेश)
  • महामंत्री : नितिन जैन
  • मंत्री : निमिष जैन
  • कोषाध्यक्ष : विकास जैन (विक्की)
  • सह-कोषाध्यक्ष : रूपेश जैन (नंदकेपुरा वाले)
  • ऑडिटर : सीए त्रिलोक जैन (अजमेर वाले)

20 वर्षों की सेवा का गौरवशाली इतिहास

जैन मंच, बीते दो दशकों से पूज्य दिगम्बर मुनिराजों के आहार-विहार, वैयावृति, तथा तीर्थ यात्राओं में साधर्मी बंधुओं को सहयोग देने जैसे सेवाभावी कार्यों में निरंतर सक्रिय रहा है। संस्था के संस्थापक संजीव जैन (सूर्य), संरक्षक विपिन जैन (बरवाई वाले) और मोहित जैन (चीकू, पटेल नगर) के नेतृत्व में मंच ने समाज सेवा की मिसाल कायम की है।

हाल ही में श्री त्रिलोकतीर्थ धाम, बड़ागांव में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में जैन मंच द्वारा दी गई सेवाओं की समाज में विशेष सराहना हुई।

नई ऊर्जा, नया संकल्प

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित जैन ने कहा –

“जिन विश्वास और आशाओं के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। मंच के कार्यों को और व्यापक बनाकर समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाने की दिशा में काम करेंगे।”

यह नवीन कार्यकारिणी जैन मंच को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सक्षम सिद्ध होगी – ऐसी आशा जैन समाज द्वारा व्यक्त की जा रही है।


 

admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *