मुंबई/झाबुआ।
बृहत्तपागच्छाधिपति, धर्म दिवाकर, हृदय सम्राट आचार्य भगवंत श्रीमद विजय नित्सेन सुरीश्वरजी महाराज साहेब का इस वर्ष का चातुर्मास महाराष्ट्र की मायानगरी मुंबई में सानंद संपन्न हो रहा है। इस शुभ अवसर पर झाबुआ जैन श्वेताम्बर श्री संघ की ओर से 23 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व अध्यक्ष श्री मनोहरलाल भंडारी, मुकेश नाकोड़ा, राकेश मेहता, संदीप सकलेचा, योगेन्द्र नाहर, पंकज कोठारी, एवं विजय कटारिया के नेतृत्व में मुंबई पहुंचा।
प्रतिनिधिमंडल ने पुण्यसम्राट गुरुदेव तथा मुनि मंडल एवं साध्वी मंडल के पावन दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। देश-विदेश से पधारे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में चातुर्मास प्रवेश समारोह अत्यंत भव्यता और आध्यात्मिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
गुरुदेव ने अपने पावन वचनों के माध्यम से झाबुआ नगर सहित सम्पूर्ण मालवा अंचल को धर्मलाभ प्रदान करते हुए धर्म आराधना को उच्चतम शिखर तक ले जाने का आशीर्वाद दिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि झाबुआ संघ के सदस्यों की यह सहभागिता समाज और धर्म के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है।
(चित्र: 1, 2 – मुंबई चातुर्मास प्रवेश में उपस्थित झाबुआ श्री संघ का दल)