[ad_1]

महिला सदस्यों ने गायों को चारा खिलाकर दिखाई करुणा व अहिंसा की मिसाल
नलखेड़ा | NMT News Agency जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी के जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में नवकार सेवा संस्थान द्वारा नगर में जीवदया का पुनीत कार्य किया गया। संस्था की महिला सदस्यों ने नगर में घूम रही गायों को चारा खिलाकर भगवान महावीर की अहिंसा व करुणा की शिक्षाओं को आत्मसात किया।
नवकार सेवा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष समाज हित में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है, जिनमें अन्नदान, गौ सेवा, चिकित्सा शिविर, पर्यावरण संरक्षण, आदि शामिल हैं।
महावीर स्वामी जी का जीवन संदेश “जियो और जीने दो” के अनुरूप संस्था द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज में दया, करुणा व सहअस्तित्व के भाव को जागृत करता है।
संस्था की ओर से बताया गया कि आने वाले समय में भी जीवदया एवं सेवा के कार्य लगातार जारी रहेंगे।
महावीर संदेश – राजेंद्र सकलेचा,
[ad_2]
Source link