[ad_1]

परतूर नगर में चैत्र पूर्णिमा पर हुई चातुर्मास उद्घोषणा, मुंबई संघ में हर्ष की लहर
राणापुर, 13 अप्रैल (एन.एम.टी. न्यूज़ एजेंसी)।
त्रिस्तुतिक परंपरा के यशस्वी आचार्य, राणापुर गौरव, धर्मदिवाकर, सुविशाल गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. ने 2025 का चातुर्मास मुंबई में करने की घोषणा की है। यह घोषणा चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के जालना जिले के परतूर नगर में आयोजित भव्य चातुर्मासिक उद्घोषणा पर्व के दौरान की गई।
मुंबई संघ में उमंग और उल्लास का माहौल
इस घोषणा के साथ ही मुंबई श्रीसंघ में उत्साह और उल्लास की लहर दौड़ गई। जय जयकार के नारों से वातावरण गूंज उठा। अनेक नगरों से संघों ने बिनती प्रस्तुत की थी – जिनमें इंदौर, जावरा, टांडा, सूरत, मुंबई, पालीताणा आदि प्रमुख रहे। पुण्य सम्राट श्री के आंतरिक निर्देशानुसार आचार्य श्री ने मुंबई को आगामी चातुर्मास स्थल के रूप में स्वीकृत किया।
राणापुर श्रीसंघ की ओर से शुभकामनाएँ
राणापुर श्रीसंघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने इस घोषणा पर वंदन और अभिनंदन अर्पित करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर ओसवाल पंच राणापुर के
- अध्यक्ष: दिलीप सकलेचा
- सचिव: प्रदीप भंसाली
- सदस्यगण: सोहन सेठ, रमेश नाहर, राजेंद्र सियाल, सुरेश समीर, अनिल सेठ, शैलेश सेठ, तेजमल सकलेचा, तरुण सकलेचा, कमल बाठिया, पीयूष व्होरा, अवि सकलेचा, हर्षित जैन, ईशान भंसाली, जयेश कटारिया, महेश रामराज
- महिलाएं: अनीता बाठिया, प्रिया सियाल, ज्योति सुरेश, नीतू जैन, मंजू सकलेचा, हंसा नाहर, डाली छिपानी
सभी ने मुनिराज श्री की मंगल यात्रा की कामना करते हुए हृदय से वंदना अर्पित की।
महावीर सन्देश – सुरेश समीर
[ad_2]
Source link