[ad_1]

सागर | 21 अप्रैल 2025 | एन.एम.टी. न्यूज़ एजेंसी
जैन मिलन मकरोनिया क्षेत्र क्रमांक 10 द्वारा मानव सेवा और जीव दया की भावना से प्रेरित होकर ओम पेट्रोल पंप, मकरोनिया चौराहा पर इस वर्ष भी नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह सेवा कार्य पिछले 15 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।
प्याऊ का विधिवत उद्घाटन महावीर प्रार्थना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि अतिवीर कमलेंद्र जैन (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भारतीय जैन मिलन), विशिष्ट अतिथि श्री यशवंत सिंह ठाकुर (संचालक, ओम पेट्रोल पंप), अतिवीर अरुण चंदेरिया (क्षेत्रीय अध्यक्ष) तथा वीर सुरेश जैन (अध्यक्ष, जैन मिलन मकरोनिया) ने फीता काटकर तथा राहगीरों को ठंडा जल पिलाकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अतिवीर कमलेंद्र जैन ने कहा—
“प्याऊ लगाना केवल पानी पिलाना नहीं, बल्कि यह मानवता की सेवा और परोपकार का श्रेष्ठतम उदाहरण है। जलदान को महादान कहा गया है, जो न केवल शारीरिक राहत देता है, बल्कि आत्मिक शांति भी प्रदान करता है।”
वीर सुरेश जैन ने बताया कि—
“प्याऊ से राहगीरों को गर्मी, लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सेवा भावना का प्रतीक है, जिसे जीवित रखना हम सभी का कर्तव्य है।”
कार्यक्रम में अनेक जैन समाजजन, पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितजनों में शामिल थे—
अतिवीर महेश जैन (राष्ट्रीय संयोजक), वीर संजय जैन शक्कर (क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष), वीर मनीष विद्यार्थी (क्षेत्रीय प्रचार मंत्री), वीर राजेश जैन प्राचार्य (मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष), वीर हेमचंद जैन (कोषाध्यक्ष), वीर अमित जैन (हैंडलूम उपाध्यक्ष), वीर पी.सी. जैन, वीर राकेश जैन, वीर प्रदीप जैन गुन्नौर, वीर महेंद्र जैन (मुनीम साहब), वीर सुकुमाल जैन, वीर प्रवीण सिंघई, वीर पवन जैन (मेडिकल), वीर सुनील जैन (बीमा), वीर प्रो. अरविंद जैन, वीर आनंद जैन, वीर राजकुमार सिंघई, वीर संपत जैन, वीर मृगेंद्र जैन, वीर राजीव वैशाखिया, वीर मनोज जैन, वीर रविंद्र जैन, वीर निशिकांत सिंघई, वीर आरके जैन, वीर नरेंद्र जैन, वीर मुकेश जैन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में वीर राजेश जैन प्राचार्य एवं वीर सुकमाल जैन ने सभी अतिथियों और समाजबंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन समाज में सेवा, सहृदयता और संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणास्पद पहल रहा।
रिपोर्ट – मनीष जैन विद्यार्थी
[ad_2]
Source link