[ad_1]

भांनगढ़ से विहार करते हुए अक्षय तृतीया तक रतलाम पहुँचेगीं साध्वी श्रीजी
झकनावदा, 22 अप्रैल 2025 | एन.एम.टी. न्यूज़ एजेंसी |
पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेनसूरीश्वरजी महाराज साहब के पट्टधर, गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब एवं आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्नसूरीश्वरजी महाराज साहब की आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री चारित्र कलाश्रीजी महाराज साहब का आज झकनावदा में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
यह आध्यात्मिक एवं धार्मिक अवसर पूरे नगर में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच संपन्न हुआ। साध्वी श्रीजी आज प्रातः भांनगढ़ से विहार करते हुए झकनावदा पहुँचीं, जहां स्थानीय समाजजनों द्वारा भावपूर्ण स्वागत किया गया।
विहार सेवक मनीष कुमठ एवं अरिहंत कुमठ ने साध्वी श्रीजी की सेवा में उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मनीष कुमठ ने जानकारी दी कि साध्वी श्रीजी उग्र विहार करते हुए अक्षय तृतीया तक रतलाम पधारेंगी।
नगरवासियों ने साध्वीश्रीजी के चरणों में वंदन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया और आगामी विहार यात्रा की सफलता हेतु मंगलभाव व्यक्त किए।
विशेष संवाददाता: मनीष कुमठ
[ad_2]
Source link