गर्मी में राहत का उपाय: जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा घंटाघर चौराहे पर प्याऊ का संचालन

स्व. धनकुवरबाई संघवी की स्मृति में स्थापित हुआ ‘मैत्री शीतल जल मंदिर’

जावरा, 22 अप्रैल 2025 | एनएमटी न्यूज़ एजेंसी
भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने और परोपकार की भावना को साकार करते हुए जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार द्वारा नगर की हृदय स्थली घंटाघर चौराहे पर ‘मैत्री शीतल जल मंदिर’ के नाम से प्याऊ का संचालन प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर स्व. श्रीमती धनकुवरबाई संघवी परमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष कनकमल कांठेड़ ने उद्घाटन समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “खुश रहने के लिए किसी विशेष कारण की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि परोपकार की भावना और सेवा का संकल्प ही सच्ची खुशी का माध्यम है। जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री परिवार ने इस दिशा में प्रशंसनीय पहल की है।”

जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री के सचिव शशांक मेहता और प्रचार सचिव मनीष मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्याऊ जेएसजी जावरा मैत्री द्वारा संचालित दूसरी स्थायी प्याऊ है, जो स्व. धनकुवरबाई संघवी की स्मृति में स्थापित की गई है और उसका संचालन धनकुवरबाई संघवी परमार्थिक ट्रस्ट के सौजन्य से किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में समाज के वरिष्ठजन अभय भंडारी, राकेश मेहता, मनोहरलाल चपड़ोद, पुखराज पटवा, सुदेश खारीवाल, जेएसजी रीजन चेयरमैन राहुल चपड़ोद एवं रीजन पी.आर.ओ. प्रदीप सेठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मैत्री अध्यक्ष राजेश पोखरना ने स्वागत भाषण में कहा कि जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री विगत 15 वर्षों से जावरा नगर में विभिन्न सेवा, रचनात्मक एवं धार्मिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है और यह प्याऊ उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है।

इस पुनीत अवसर पर संस्थापक अनिल धारीवाल, पूर्व अध्यक्ष संदीप रांका, पंकज कांठेड़, आशीष पोखरना, संदीप दसेड़ा, दीपक मेहता, अर्पल कोचट्टा, विपिन चोरड़िया, शैलेष श्रीश्रीमाल, तरुण टुकड़िया, अजय पटवा, वैभव ओस्तवाल, योगेश बरैया, संजय पटवा, रितेश चोपड़ा, संदीप जैन, आयुष पोखरना, हिमांशु मेहता सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे।

— महावीर संदेश | राजकुमार हरण


admin

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *