वाई (महाराष्ट्र)। | एनएमटी न्यूज़ एजेंसी |दिगंबर जैन धर्म के गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी महाराज म.सा. एवं मुन्नी मंडल बीजापुर से मुंबई चातुर्मास के लिए विहार कर आज महाराष्ट्र के प्रसिद्ध वाई गांव में भव्य स्वागत के साथ प्रवेश किया।
वाई श्री संघ ने गच्छाधिपति एवं मुनी मंडल का अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वागत किया। इस शुभ अवसर पर ग्राम में विशेष धर्म सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें गच्छाधिपति को पारंपरिक कांबली ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुंबई श्री संघ के प्रतिनिधियों ने भी वाई गांव के श्री संघ से आग्रह किया कि वे गच्छाधिपति के मुंबई चातुर्मास प्रवेश समारोह में पधारें।
गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म.सा. यहां से कल सुबह महाराष्ट्र के अरवड़े में विहार हेतु प्रस्थान करेंगे।
यह आयोजन समुदाय के लिए आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मनाया गया और सभी श्रद्धालु एवं संघ सदस्य उपस्थित थे।
महावीर सन्देश – धर्मेंद्र भंडारी